KL Rahul-Athiya Shetty Honeymoon Details: शादी के बाद तुरंत अथिया संग रोमांटिक वक्त नहीं बिताएंगे केएल राहुल, सामने आया ये कारण

KL Rahul-Athiya Shetty Honeymoon Details: टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार अथिया शेट्टी और केएल राहुल हनीमून पर तुरंत नहीं जाएंगे। ये दोनों पहले अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स निपटाएंगे और फिर हनीमून पर जाएंगे। उम्मीद है कि आईपीएल 2023 निपटने के बाद राहुल अपनी पत्नी अथिया को लेकर हनीमून पर जाएंगे।

KL Rahul-Athiya Shetty Honeymoon Details: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 के दिन भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ 7 फेरे लेकर घर बसा लिया। केएल राहुल और अथिया शेट्टी लम्बे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी से क्रिकेट इंडस्ट्री और फिल्म इंडस्ट्री दोनों जगहों पर खुशी का माहौल है। केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने जब से शादी रचाई है, तब से ही फैंस यह पूछ रहे हैं कि ये दोनों हनीमून के लिए कहां जाएंगे?

KL Rahul-Athiya Shetty Honeymoon Details: शादी के बाद तुरंत अथिया संग रोमांटिक वक्त नहीं बिताएंगे केएल राहुल, सामने आया ये कारण

KL Rahul-Athiya Shetty Honeymoon Details: शादी के बाद तुरंत अथिया संग रोमांटिक वक्त नहीं बिताएंगे केएल राहुल, सामने आया ये कारण

अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो हम आपको बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी शादी के तुरंत बाद हनीमून पर नहीं जाएंगे। दोनों ने फैसला लिया है कि ये शादी के बाद अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स निपटाएंगे और फिर रोमांटिक वक्त बिताने के लिए किसी खूबसूरत जगह का रुख करेंगे। इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को बताया है, 'केएल राहुल शादी के तुरंत बाद क्रिकेट में बिजी हो जाएंगे। भारत को कई सीरीज खेलनी हैं और फिर आईपीएल 2023 भी है। राहुल आईपीएल 2023 के अहम खिलाड़ी हैं। अथिया भी यह बात समझती हैं और उन्होंने भी इतने समय में अपनी प्रोफेशनल लाइफ को वक्त देने का फैसला लिया है। जब दोनों फ्री हो जाएंगे तो हनीमून के लिए जाएंगे।'

End of Feed